मतगणना का शुरुआत पोस्टल बैलेट की गणना से की जाएगी….उत्तराखंड टॉप टेन(७ मार्च)

Ten

◆ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं को उनके योगदान का श्रेय मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण है।

◆ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि समुचित तैयारी जल्द पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त विधानसभाओं की मतगणना अलग-अलग कक्षों में की जाएगी।

◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चंपावत में आई टी बी पी के अधिकारियों और जवानों ने नवोदय विद्यालयों के छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया और उन्हें हथियारों की जानकारी दी। इस अवसर पर कला और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

◆ अल्मोड़ा की जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मतगणना का शुरुआत पोस्टल बैलेट की गणना से की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों और सर्विस वोटरों के अब तक 5 हजार 876 मत प्राप्त हो चुके है।

◆ स्कूल के लिए निकली लड़की के लापता होने की रपट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सैल बागेश्वर टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर/अथक प्रयासों से उक्त गुमशुदा को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पिताजी के सुपुर्द किया गया।

◆ अल्मोड़ा पुलिस ने राजकीय इन्टर कालेज भगतौला के इच्छुक छात्राओं को पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में दी जानकारी।

◆ सल्ट पुलिस ने 1,22,000 रुपये के गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

◆ केंद्र सरकार ने प्रदेश की सी प्लेन योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही जिले के नानकमत्ता साहिब और गूलरभोज जलाशय में सी प्लेन उतारे जा सकेंगे।

◆ राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के उम्मीदवार 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

◆ अमूल के बाद उत्तराखंड में अन्य प्रमुख दुग्ध कंपनियों ने भी दूध के दामों में दो रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।