◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक देश को आगे ले जाने वाले निर्णय लेने का यह उपयुक्त समय है।
◆ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त। 58 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
◆ कर्नाटक में चल रहे हंगामे पर मलाला ने कहा- हिजाब के लिए मना करना भयावह।
◆ मालदीव में भारतीय व्यापारियों को बिना वीजा प्रवेश की अनुमति मिली।
◆ इस वर्ष जनवरी तक 43 करोड़ 34 लाख से अधिक स्थायी खाता संख्या- पैन को आधार से जोड़ दिया गया है।
◆ प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस फूट डालो और शासन करो की नीति अपना रही है और अब वह टुकडे-टुकडे गैंग की प्रमुख बन गई है।
◆ कर्नाटक : हिजाब विवाद और गर्माया, हिंसा के बाद स्कूल-कॉलेज तीन दिन के लिए बंद।
◆ राजनाथ सिंह का ‘पुष्पा डायलॉग’- पुष्कर फ़्लावर भी है, फ़ायर भी, न झुकेगा, न रुकेगा।
◆ अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फँसे भारतीय सेना के सात जवानों की मौत।
◆ इस्राएल में भी विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया गया पेगासस: रिपोर्ट।
◆ एक अमेरिकी रक्षा एजेंसी ने कहा कि 10 करोड़ डॉलर के सौदे की बदौलत चीन के दबाव के बीच ताइवान अपने मिसाइल रक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने पर खर्च बढ़ा सकेगा।