◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार और अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से, मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स गठित किया जाए।
◆ जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी की, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पिछले तीन वर्षों में कुल 53 नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा कर लिया गया है। इस अवधि के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम 30, यूपी में नौ और बिहार में पांच संयंत्र लगाये गये।
◆ 78 वर्षीय बुजुर्ग ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, देहरादून निवासी बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह वह राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
◆ हरिद्वार जिले में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने से 126 लोगों की हालत बिगड़ गई।
◆ देहरादून के शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में आज दोपहर को भीषण आग लग गयी।
◆ कांग्रेस सात अप्रैल को देहरादून में राज्य स्तरीय महंगाई पर विरोध-प्रदर्शन और धरना देगी। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ यह पहला प्रदर्शन होगा।
◆ पुलिस विभाग में सिपाही के एक पद के लिए करीब 150 युवाओं ने आवेदन किया है। राज्य में 14-15 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
◆ प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में देर से आने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
◆ बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई और सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे।
◆ शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से मुलाकात की और उनसे संस्कृत शिक्षा के उन्नयन और नवाचार के बारे में चर्चा की।