◆ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने बताया उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। प्रदेशहित और जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। बजट सत्र की कार्यवाही 22 घंटे 43 मिनट तक चली।
◆ आज राजभवन नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह से जीओसी, उत्तर भारत लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच अग्निपथ योजना समेत सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बातचीत हुई। राज्यपाल ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए अच्छे अवसर पैदा करेगी।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘नभ नेत्र’ का उद्घाटन किया। कहा- किसी भी आपदा की स्थिति में ड्रोन तकनीक पर आधारित यह मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन आपदा संबंधी डाटा जुटाने में कारगर साबित होगा।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया व सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बीच मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मंदिर मे पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
◆ कैग रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड की कर्ज की 71 फीसदी रकम देनदारी चुकाने में ही खर्च हो रहे हैं। उत्तराखंड पर 73,751 करोड़ रुपये अब तक कर्ज हो चुका है। यही वजह से सरकार को रिक्त पदों पर स्थायी कर्मचारियों को रखने के बजाय आउटसोर्स से रखने पड़ रहे हैं, जिससे ऐसे आउटसोर्स कर्मचारियों के रिटायरमेंट पर अनावश्यक बोझ न पड़े।
◆ सीएमआईई की हालिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अप्रैल से जून 2021 की तिमाही में उत्तराखंड की बेरोजगारी दर 17.00 प्रतिशत थी। अब मई 2022 में यह 2.9 प्रतिशत तक रह गई है। बेरोजगारी की दर में 14.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
◆ प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 30 नए मामले मिले हैं, जबकि 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं।