UKPSC‌ अपडेट: उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन से शुरू होगा अभिलेख सत्यापन

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम आज, 27 मार्च को जारी कर दिया है।

​देखें वेबसाइट

​आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर, 2025 को किया गया था। साक्षात्कार (Interview) के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

दस्तावेज सत्यापन

​विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 18 मई, 2026 से प्रस्तावित है। अभिलेख सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की जांच के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।