उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा में अनुपस्थित रहें अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त, देखें सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई।

इतने अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित

उक्त पदों की शारीरिक गाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24-02-2025 से 04-04-2025 तक राज्य के 17 परीक्षण केन्द्रों में संचालित की गई थी। उक्त शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की दिनांक 03 अगस्त, 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। आयोग की विज्ञप्ति संख्या-221/परीक्षा (गोपन) / 2025-26 दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 के द्वारा शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के श्रेष्ठताक्रम में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु 2545 अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई। आयोग द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 के द्वारा चचनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु जारी कार्याक्रमानुसार दिनांक 12 जनवरी, 2026 से दिनांक 18 पारयरी, 2028 तक आयोग कार्यालय में अभिलेख सन्निरीक्षा का कार्य किया गया। अभिलेख सन्निरीक्षा में बुलाए गए कुल 2545 अभ्यर्थियों में से 2476 उपस्थित तथा 69 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए।

किया निरस्त

सूच्य है कि अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया था कि अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को अभार्थी की उपस्थिति नितान्त रूप से आवश्यक है। निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया/कोई पृथक से समय नहीं दिया जाएगा। अतः पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के रिक्त पदों पर अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को अनुपस्थित होने के आधार पर अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया जाता है।