◆ आज देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाले प्रेम, सद्भावना और आस्था के प्रतीक “झंडा मेले” का आरम्भ श्रीझंडे के आरोहण के साथ हुआ।
◆ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के कारणों को तलाशने के लिए सोमवार से शुरू हुई पार्टी की समीक्षा बैठक आज खत्म हो गई।
◆ भारतीय जनता पार्टी के नेता पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी देहरादून में आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, कहा– शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।
◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित रिविजिटिंग गांधी यात्रा आज गागरीगोल से जैंसर, रवांईखाल होते हुए बागेश्वर पहुंची। यात्रा के दौरान स्कूलों के छात्रों को कुली बेगार प्रथा के अंत होने के साथ ही गांधीजी के योगदान के बारे में बताया गया।
◆ देश में बच्चों को संतुलित आहार की सही जानकारी देने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय द्वारा हल्द्वानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
◆ प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 संक्रमित ठीक हुए हैं।
◆ देहरादून: तबादले के बावजूद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने पर बहादराबाद की प्रभारी उपशिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया गया।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, पार्टी ने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।
◆ हरिद्वारके कनखल क्षेत्र में बैरागी कैंप की बजरीवाला बस्ती में आज दोपहर अचानक आग लग गई। अग्निकांड में 36 झोपडिय़ां जलकर राख हो गई।