उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीते कल रविवार को हल्द्वानी पहुंचे हैं।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंहुचे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पंहुचे। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
हल्द्वानी में महिला संगीत का आयोजन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की सुनीति की शादी आज 27 नवंबर रुद्रपुर में होनी है। शादी समारोह से एक दिन पूर्व हल्द्वानी में महिला संगीत का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए।