क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने आज फिर शतक के साथ नया इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली ने एक शानदार शतक लगाया है।
विराट कोहली ने रचा नया इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने दमदार पारी खेलते हुए सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा। कोहली ने 90 गेंद पर अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया। इस शतक की बदौलत कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इससे पहले विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में पहले वनडे मैच में जोरदार शतक लगाया था। विराट कोहली के नाम अब लगातार दो, या उससे ज्यादा वनडे पारियों में शतक लगाने का 11वां रिकॉर्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अब किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम था। विराट कोहली के वनडे में 51 तो सचिन के टेस्ट में 51 शतक थे। उन्होंने टेस्ट क्रिक्रेट में सबसे अधिक 51 शतक लगाए हैं। विराट कोहली के टेस्ट में महज 30 शतक हैं। वहीं ODI में 53 शतक के साथ विराट कोहली पहले नंबर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 49 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं।
इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या इतनी
रांची के JSCA क्रिकेट स्टेडियम में पहले ही 2 वनडे शतक लगा चुके पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मैदान के साथ अपने शानदार सफर को जारी रखा और यहां अपना तीसरा शतक ठोका। इसके साथ ही इसके साथ ही किंग कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 84 हो चुकी है।
दिल्ली में हुआ जन्म
दिल्ली के एक सामान्य परिवार में जन्मे विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक हिंदू सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे। जब विराट 18 साल के थे तभी उनके पापा की मौत हो गयी थी। उनका एक भाई विकास कोहली और एक बहन भावना कोहली है। वहीं उनकी मां सरोज कोहली हाउस वाइफ हैं। जीवन में उनकी मां का बड़ा योगदान रहा। अपने बेटे और परिवार को अपनी मेहनत से संभाला। विराट मां को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर मानते हैं।