यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की शोहदों को चेतावनी, कहा- बहन-बेटी को छेड़ा तो अगले चौराहे में इंतजार करेगा यमराज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर उत्तरप्रदेश से सामने आई है। गोरखपुर के मानसरोवर रामलीला मैदान में रविवार को समारोह आयोजित किया गया।

सीएम ने कहीं यह बात

जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इस समारोह में उन्होंनेे 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून संरक्षण के लिए है। लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है। कानून सुरक्षा के लिए है, लेकिन यदि किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे। उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा। हमें सुरक्षा के बेहरीन वातावरण देना होगा। कानून संरक्षण के लिए है और कानून को बंधक बनाकर कोई किसी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का प्रयास नहीं करें।