यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2 परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 339 पदों पर भर्तियां होनी थी।
परीक्षा परिणाम-
जिसमें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 142 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिन्हें भारतीय सेना अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, ऐझीमाला एवं वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में 153वें डीई कोर्स मैं प्रवेश के लिए रिकमेंड किया गया है।
देखें वेबसाइट-
इस साल UPSC सीडीएस 2 परीक्षा में उत्तराखंड के हिमांशु पांडे ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर राजकुमार ने टाॅप किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।