देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।
होगा साक्षात्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा जारी की गई पीडीएफ सूची के अनुसार, कुल 2,526 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और वे अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) में शामिल होंगे। इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना/अपडेट करना होगा। यह सुविधा आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) उपलब्ध रहेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित शाहजहां रोड पर संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस में आयोजित किया जाएगा। आयोग जल्द ही इसके लिए अलग से विस्तृत शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करेगा।
देखें वेबसाइट
21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।