उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए अधिसूचना जारी हुई है।

आरक्षण का मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी भर्तियों के विज्ञापन बदले जाएंगे। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रविवार को क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलने के बाद विधायी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। इससे अब प्रदेश के आंदोलनकारियों के सभी आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।