उत्तराखंड: 1238 नर्सिंग अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थानों में दी तैनाती, वेबसाइट में तैनाती की सूची जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से 1238 नर्सिंग अधिकारी चयनित हुए हैं। जिन्हे पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में तैनाती दे दी है।

यहां दी तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैनाती की सूची वेबसाइट पर जारी की हैं। नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 248, अल्मोड़ा में 189, हल्द्वानी में 221, देहरादून में 271, रुद्रपुर में 245 और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 64 नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती दी गई है।

देखें वेबसाइट
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती सूची वेबसाइट medicaleducation.uk.gov.in पर जारी की हैं। वहीं मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।