उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में जल्द 1300 नए स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 287 डाक्टर, 690 नर्सिंग अधिकारी, 180 एएनएम और 120 सीएचओ शामिल हैं। इसके अलावा, फार्मेसिस्ट की नियुक्ति भी अब वर्षवार प्रणाली से की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह बात कही। कार्यक्रम में राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 28 नर्सिंग अधिकारियों, 14 सीएमएसडी टेक्नीशियन, 6 एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) और 1 प्रोफेसर (नर्सिंग) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पौने चार वर्षों में राज्य सरकार 26 हजार युवाओं को रोजगार दे चुकी है, जिनमें से लगभग 21 हजार नियुक्तियां स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में योग्य मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया है।