उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 21 व 22 फरवरी को चंडीगढ़ में 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें उत्तराखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मिली जानकारी के अनुसार रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के एथलीटों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। टीम के कोच ओलंपियन मनीष रावत ने बताया कि महिलाओं की फुल मैराथन रेस वॉक में कुमारी पायल ने तीन घंटा 39 मिनट 57 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक, हाफ मैराथन रेस वॉक में मानसी नेगी ने एक घंटा 42 मिनट 58 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक, अंडर 20 बालक वर्ग में पांच किलोमीटर रेस वॉक में तुषार पवार ने 19 मिनट 29 सेकंड के नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक व हिमांशु पवार ने 20 मिनट 8 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता है। अंडर 20 बालिका वर्ग में 5 किलोमीटर में कुमारी सिमरन गोसाई ने 23 मिनट 58 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।