उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे 141 पीएम श्री स्कूल, केंद्र सरकार ने तीसरी किस्त के रूप में जारी किए 18 करोड़ रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में 141 पीएम श्री स्कूल बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीसरी किस्त के रूप में 18 करोड़ रुपये जारी किए है।

सभी विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में किया जाएगा विकसित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल बनने हैं। यह सभी मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित होंगे। इसमें उत्तराखंड में विभाग की ओर से पिथौरागढ़, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी आदि जिलों के सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षा कक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि कई सुविधाओं को देखकर इनका चयन किया गया है।