उत्तराखंड: 14वीं राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप, महिला वर्ग व पुरुष वर्ग ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 14वीं राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। जो 25 से 28 फरवरी तक मेरठ में आयोजित होगा।

प्रतियोगिता का आयोजन

इसके लिए बीते कल बुधवार को रामनगर डिग्री कॉलेज में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पैरा सिटिंग बॉलीबॉल का चयन ट्रायल महिला वर्ग व पुरुष वर्ग आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग में दीपक कुमार, रोहित कार्की, दिनेश कुमार, दिनेश, जगदीश और महिला वर्ग में पूजा, कविता, रोशनी, मनीषा, गंगा, सुमन, लक्ष्मी, बबीता राना, रहनाज का चयन हुआ।