उत्तराखंड: 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, उत्तराखंड की पुरुष टीम का हुआ चयन, देखें नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। इसके लिए उत्तराखंड की पुरुष टीम घोषित हो गई है।

इतने खिलाड़ियों का चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 से 15 अप्रैल तक झांसी में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। बीते कल मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में ट्रायल‌ हुआ। जिसमे सुबह साढ़े नौ बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। इस ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिन्हें चार टीमों में बांटा गया। इस ट्रायल के बाद टीम घोषित की गई। टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

उत्तराखंड की टीम

इस टीम में विवेक शर्मा, रितिक, रुपेश, आशु कुमार, दीपांशु असवाल, रहीस अहमद, विशाल कुमार, राहुल चौहान(गोलकीपर), आकाश रावत, साहेब(गोलकीपर), बॉबी, दीपक फत्र्याल, रितिक राज, रुपिन, अमित सिरोला, गौरव मेहरा, विवेक उप्रेती, मान सिंह दानू शामिल हैं।