उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में 201 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हुए।
भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के अशोक चक्र परेड ग्राउंड पर भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। इस दौरान 31 सप्ताह की कड़ी मेहनत और अनुशासन से भरे प्रशिक्षण के बाद 201 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हुए।इस मौके पर सैनिकों के माता-पिता को गौरव पदक से सम्मानित किया गया।