उत्तराखंड: 23वीं शीतकालीन राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, कबड्डी में ऊधमसिंह नगर ने जीती चैंपियनशिप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 23वीं शीतकालीन राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2025 आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी में आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल बीपी सिंह ने किया। जिसमें अंडर 14 वर्ग में बागेश्वर ने चंपावत को 24-09 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में देहरादून ने नैनीताल को 27-18, तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 17-10 से हराया।
चौथे मैच में पौड़ी को पिथौरागढ़ की टीम के ऊपर वॉकओवर दिया गया। छठे मैच में चमोली ने रुद्रप्रयाग को 28-13, सातवें मैच में हरिद्वार ने चंपावत को 27-07, आठवें मैच में देहरादून ने उत्तरकाशी को 27-08 से हराया। अंडर 17 वर्ग के पहले मैच में उधम सिंह नगर ने टिहरी को 37-13, दूसरे मैच में देहरादून ने चमोली को 24-16, तीसरे मैच में नैनीताल ने चंपावत को 30-24, चौथे मैच में पौड़ी ने उत्तरकाशी को 31-15, पांचवें मैच में टिहरी ने रुद्रप्रयाग को 35-23, सातवें मैच में चमोली ने बागेश्वर को 32- 14, आठवें मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी को 17-10 से हराया। नवें मैच में पौड़ी ने चंपावत को 29-27 से हराया।

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर 19 वर्ग में पौड़ी ने अल्मोड़ा को 29-09, देहरादून ने चमोली को 25-16, उधम सिंह नगर ने रुद्रप्रयाग को 34-14, हरिद्वार ने उत्तरकाशी 20-19, बागेश्वर ने चंपावत को 21-20, उत्तरकाशी ने नैनीताल को 28-18, चमोली ने टिहरी को 22-08, उधम सिंह नगर ने बागेश्वर को 14-06, चंपावत ने रुद्रप्रयाग को 29-18 से हराया। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार और पौड़ी की टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। जिसमें हरिद्वार ने पौड़ी को 35-09 से हराया। दूसरे सेमीफाइन में देहरादून ने उधमसिंह नगर को 34-23 से हराया और फाइलन में प्रवेश किया। अंडर 17 वर्ग में पहला सेमीफाइनल हरिद्वार और उधम सिंह नगर के बीच हुआ। जिसमें हरिद्वार ने उधमसिंह नगर को 43-12 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने पौडी को 29-18 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। उधर, अंडर 14 वर्ग में पहला सेमीफाइनल हरिद्वार और पौड़ी के बीच हुआ। जिसमें पौड़ी ने हरिद्वार को 37-18 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में उधमसिंह नगर ने टिहरी को 24-12 से हराया। उसके बाद फाइनल में उधमसिंह नगर ने पौड़ी को 25-20 से हराकर चैंपियनशिप जीती‌। वहीं अंडर -19 और अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले आज बुधवार को खेले जाएंगे।