उत्तराखंड: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, बताई प्रेरणादायक उपलब्धि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पुरस्कृत महिलाओं ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

इन महिलाओं को किया सम्मानित

• पार्वती देवी नेगी, मीना रवि, डा. ज्योति मारवाह (देहरादून)
• भादी देवी, गीता नौटियाल, रामेश्वरी भट्ट (रुद्रप्रयाग)
• उर्मिला चंद, (चंपावत)
• डा. उर्मिला राणा, कमला नेगी, पार्वती देवी (पौड़ी)
• मनोरमा जोशी, हेमलता वर्मा, कामिनी कश्यप (अल्मोड़ा)
• सरतमा देवी, विशाला भंडारी एवं शांति ठाकुर (उत्तरकाशी)
• सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, मुन्नी देवी एवं कलावती देवी, (चमोली)
• नीमा दफौटी, नारायणी देवी, गंगा राम (बागेश्वर)
• सोबती देवी, लीला देवी प्रभा रतूड़ी (टिहरी)
• मीना शर्मा,आशा मुंजाल, इंद्रा मिश्रा (ऊधम सिंह नगर)
• सैयदा खातून, बाला देवी उर्फ ब्रज किशाेरी, कांति (हरिद्वार)
• दुर्गा खड़ावत, शकुंतला दयाल, देवकी जोशी (पिथौरागढ़)
• धनुली नेगी, मीनू जोशी, लता हर्बोला (नैनीताल)