उत्तराखंड : 100 रूपये के नौकरी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने पर युवती के खाते से उड़े 41 हज़ार रुपये, ज़ानें

यहां  प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने युवती से ₹41964 ठग लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।              

जानें पूरा मामला

काशीपुर  जंगा रोड मानपुर निवासी खुशबू शर्मा पुत्री संजय शर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 1 दिसंबर को उसके फोन पर एक कॉल आया। जिसमें उसने खुद को एक एजेंसी का बताया। जोकि लोगों को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी दिलवाती है।

100 ऱुपये जमा करने को कहा

एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले युवक ने उससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म के नाम पर ₹100 जमा करने को कहा। जिसके बाद उसने एक ओटीपी भेजा और उसको खोलते ही युवती के खाते से ₹41964 कट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।