उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 41वां देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।
टूर्नामेंट का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के चार प्रतिष्ठित मैदान में मैच आयोजित किए जाएंगें। बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड क्रिकेट में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्देश्य उत्तराखंड को खेलों में आगे बढ़ाना और खिलाड़ियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कहना है। यह टूर्नामेंट इस बार 23 मई से 8 जून 2025 तक खेला जाएगा। जिसमे सभी लीग और नॉकआउट मुकाबले डे-नाइट होंगे, जिसमें भारतीय टीम व आईपीएल के नामचीन खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। बताया कि बताया कि 16 टीमों का पंजीकरण हुआ है और चार ग्रुप में टीमों को बांट दिया गया है।
ग्रुप 1 व 2 के मैच – 23 से 28 मई तक
ग्रुप 3 व 4 के मैच – 29 मई से 3 जून
क्वार्टर फाइनल – 4 से 5 जून
सेमी फ़ाइनल – 6 से 7 जून
फाइनल मुकाबला – 8 जून