उत्तराखंड: उत्तरकाशी धराली त्रासदी में अबतक 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 190 लोगों की बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ों में भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है।

भारी बारिश से तबाही

वहीं उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन के अनुसार आपदा में पांच लोगों के मौत की हो चुकी है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त धराली गांव में मलबे से बचाव दलों ने बुधवार को एक शव बरामद कर लिया जबकि भारी बारिश के बीच जारी राहत एवं तलाश अभियान में 190 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। कई लापता हैं। लापता लोगों में निकटवर्ती हर्षिल में प्रभावित हुए सेना के एक शिविर के 11 सैनिक भी शामिल हैं। जिला केंद्र ने बताया कि वर्तमान में गंगोत्री धाम में लगभग 400 यात्री हैं, जो सुरक्षित हैं। सभी को भोजन, पानी और जरुरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राहत शिविर में आईटीबीपी के डॉक्टर लगातार लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और जरूरी प्राथमिक उपचार भी दे रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जताया दुख

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। उसके बाद उन्होंने उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य विभाग मौके पर सक्रिय हैं। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01374222126, 9456556431 जारी किए हैं।