उत्तराखंड: प्रदेश में अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य हुआ पूरा, सीएम ने कहा- सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त करें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ मानसून भी विदा हो गया है। वहीं इस मानसून ने प्रदेश में काफी तबाही मचाई।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। इसी क्रम में उत्तराखंड में अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही सीएम ने क्षतिग्रस्त पुलों के शीघ्र निर्माण और नए पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।