उत्तराखंड: इन विद्यालयों में 749 अतिथि शिक्षकों को दी गयी नई तैनाती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने राज्य के 11 जनपदों के दूरस्थ विद्यालयों में विज्ञान, गणित और अंग्रजी विषय के 749 अतिथि शिक्षकों को नई तैनाती दी है।

749 अतिथि शिक्षकों को दी गई नयी तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में राज्य के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 749 रिक्त पदों के सापेक्ष रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रजी और गणित विषयों में जनपदवार और विषयवार मैरिट सूची तैयार कर तैनाती कर दी गई है। इसमें जनपद चमोली में 101, पिथौरागढ़ 112, पौड़ी 88, अल्मोड़ा 157, नैनीताल 35, चम्पावत 41, बागेश्वर 68, रूद्रप्रयाग 76, टिहरी 40, उत्तरकाशी 14 तथा देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में 17 अतिथि शिक्षकों को प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है।