यहां निर्माणाधीन पुल का पुस्ता ढह जाने से मलबे में 9 लोग दब गए । जिनमें से 4-5 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया अभी भी मलबे में 3-4 लोगों के दबे होने की आशंका है ।
पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल का पुस्ता ढह गया । इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है । आरसीसी कंपनी इसका निर्माण कर रही है । करीब 10 लोग इसके निर्माणकार्य में जुटे हुए थे । अचानक से पुल का एक हिस्सा ढह गया जिसके चलते मज़दूर मलबे में दब गए। फिलहाल आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है ।
इस दौरान घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को रोता हुए देखा जा सकता है । वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रो रहा है। और जब उससे कोई पूछता है कि क्या आपके किसी साथी को चोट आई है तो वो और तेजी से रोने लगता है।