उत्तराखंड: यहां कार सवार दबंगों ने एक चालक का किया अपहरण, अधमरा छोड़ हुए फरार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर में मामूली रकम के लेनदेने को लेकर कार सवार दबंगों ने एक चालक को अगवाकर उसे अधमरा छोड़ दिया।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार गफ्फार खां उर्फ गफ्फार निवासी गांव आवला जिला बरेली ने तहरीर देकर बताया कि वह रुद्रपुर की भाटिया ट्रासपोर्ट में चालक है। चालक का कहना था कि नजदीक ही महालक्ष्मी ट्रासपोर्ट रामलीला मैदान के समीप हैरी नाम के युवक को 2500 रुपये देने थे। आरोप था कि पांच मार्च को हैरी,उसका भाई अक्षय अपने साथी अरशद, शाहरुख के साथ कार संख्या यूके 06एक9031 आए और 315 बोर का तमंचा दिखाकर जबरन कार में बिठाकर सितारगंज साथ ले गए। वही दबंगों ने चालक को अगवाकर करने के बाद लाठी-डंडो व चाकू मारकर घायल कर दिया।

जांच शुरू-

घायल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।