उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ के दर्शन को उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 04 दिनों में ही एक लाख के पार पंहुचा आंकड़ा, बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ चारधाम में उमड़ रही है। जिसमे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। जिसमे आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ही केदारनाथ में करीब 31,000 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे। सोमवार को 26,180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यात्रा के शुरुआती चार दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख पांच हजार 879 तक पहुंच गया है।