उत्तराखंड: गंगा तट पर दिखी दिव्यता की झलक, गायत्री परिवार का शताब्दी महाकुंभ समारोह शुरू, ध्वज वंदन के साथ हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार के गंगा तट पर स्थित बैरागी द्वीप में बीते कल रविवार से विश्व गायत्री परिवार शताब्दी समारोह आयोजन शुरू हो गया है।

80 से अधिक देशों से स्वयंसेवक, प्रतिनिधि आमंत्रित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में शताब्दी समारोह का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शताब्दी समारोह के दलनायक डा. चिन्मय पंड्या, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित हजारों स्वयंसेवकों की मौजूदगी रहीं। इनकी मौजूदगी में नवसंकल्प के साथ बैरागी द्वीप में शताब्दी ध्वज लहराया गया।

कहीं यह बात

इस मौके पर ध्वज वंदन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गायत्री परिवार को किसी एक संगठन की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता, यह युग चेतना का वह प्रवाह है, जो व्यक्ति से समाज व समाज से राष्ट्र के उत्थान की ओर अग्रसर करता है। यह समारोह गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निस्वार्थ सेवा व अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भी अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का स्मरण करते हुए कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ व आदि कैलाश जैसे तीर्थस्थल भारत की आत्मा की धड़कन हैं।