उत्तराखंड: ऋषिकेश में होगा भव्य अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन, होंगे यह कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में 16 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) द्वारा 16 से 22 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां 16 मार्च से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए अब तक देश-विदेश के 1535 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। बताया कि बताया कि उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में होने वाला यह आयोजन 22 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह समापन समारोह में शामिल होंगे। साथ ही बताया कि बताया कि सात दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग व्याख्यान और योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस बार भजन क्लबिंग, लाइफस्टाइल, स्वस्थ आहार और मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान भी शामिल किए जाएंगे। यह जानकारी GMVN के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक जैन ने गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।