उत्तराखंड: केदारघाटी में सहस्त्रधारा की तर्ज पर विकसित होगा हेलीपोर्ट, स्थापित किए जाएंगे यह स्टेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं को और सुरक्षित और व्यवस्थित करने की दिशा में खास तैयारी कर रही है।

हेली सेवाओं के लिए खास बदलाव

इसके तहत केदार घाटी में सहस्रधारा की तर्ज पर हेलीपोर्ट विकसित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली है। अब जल्द इसके लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। साथ ही इसमें वेदर स्टेशन, विंड इंडीकेटर व सर्विलांस कैमरे समेत तमाम तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका एक लाभ यह होगा कि सभी हेली सेवाएं एक ही स्थान से संचालित हो सकेंगी। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इसके लिए यूकाडा की लगातार डीजीसीए से वार्ता चल रही है। इसके बाद केदारघाटी में सहस्रधारा की तर्ज पर हेलीपोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है।