उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में नवंबर माह में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जाना है।
50 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एतिहासिक आयोजन 23 नवंबर को किया जाएगा। देश-विदेश से करीब 400 धावक इसमें भाग लेंगे। यह न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन को भी नई उड़ान देगा। उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी की अगुवाई में यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 50 किमी अल्ट्रा मैराथन के अलावा 42.2 किमी फुल मैराथन, 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी रेस भी होंगी। इस संबंध में संदीप साहनी ने कहा, “यह टॉम अल्टर को सलाम है। दरअसल टॉम अल्टर मसूरी को अपना दूसरा घर मानते थे। वे हर अक्टूबर में यहां आकर 21 किमी हाफ मैराथन आयोजित करते थे। उनका सपना पूरा होने जा रहा है। साथ इससे मसूरी में खेल संस्कृति मजबूत होगी और विंटर लाइन कार्निवल का भी उद्घाटन होगा।”