उत्तराखंड: संकटग्रस्त प्रजाति में एक हॉग डियर, इस दिन से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में की जाएगी गणना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के  जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में अब हॉग डियर की गणना की जाएगी।

की जाएगी गणना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉग डियर एक संकटग्रस्त प्रजाति है। इनके संरक्षण के लिए यह गणना बेहद महत्वपूर्ण है। यह गणना 22 से 24 मई तक की जाएगी। गणना का काम सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलेगा। कॉर्बेट और कालागढ़ टाइगर रिजर्व के 12 रेंजों में रेंज स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों की ओर से हॉग डियरों की गिनती की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद इनके संरक्षण की योजना पर काम किया जाएगा।