उत्तराखंड: यहां आतंक का पर्याय बना गुलदार, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में बढ़ाया अवकाश, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है।

स्कूल में अवकाश घोषित

जिसके दृष्टिगत गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित गुलदार प्रभावित बाड़ा गांव व आसपास क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियातन 30 विद्यालयों में अवकाश को दो दिन बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार बाड़ा व चरधार संकुल के कुल 30 स्कूलों में सोमवार व मंगलवार को अवकाश रहेगा।
इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि गुलदार के छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे देखते हुए बाड़ा व चरधार संकुल के 30 विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संकुल बाड़ा में राप्रावि बाड़ा, चांदखेत, कमरगढ़, ओजली, पाबौ तल्ला, पणिया, पिसोली, सिंडी, जूनियर हाईस्कूल घुड़दौड़ी, हाईस्कूल केमधार बाड़ा, जीआइसी ओजली शामिल हैं। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर घुड़दौड़ी को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संकुल चरधार के तहत राप्रावि ओणी, बमठी, चरधार, छतकोट, गजेंद्रपुर, गिरगांव, केसुंदर, क्यार्क, सिरोली, उफल्डा सहित जूनियर हाईस्कूल गिरगांव व छतकोट, हाईस्कूल चरधार व उफल्डा और जीआइसी क्यार्क में सोमवार व मंगलवार को अवकाश रहेगा।