उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज रविवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित “एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिया यह खास संदेश
जिसमें उत्तराखंड की खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते दखल और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार सिमटती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई, मार्केटिंग हेड विनीत मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा, मार्केटिंग मैनेजर लोकेश शर्मा, पंकज पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।