उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चिड़ियाघर में अब दुर्लभ नस्ल के सफेद बाघ के भी दीदार हो सकेंगे।
उड़ीसा सरकार से सफेद बाघ उपलब्ध कराने का किया था अनुरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्लभ सफेद बाघ को उड़ीसा के नंदनकानन चिड़ियाघर से उत्तराखंड लाने की तैयारी है। सफेद बाघ को देहरादून के चिड़ियाघर में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके लिए उड़ीसा सरकार ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके बाद प्रदेश सरकार केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी के बाद सफेद बाघ को उत्तराखंड लाएगी। इसके अलावा दुर्लभ सफेद बाघ के बदले में चार तेंदुए नंदनकानन चिड़ियाघर भेजे जाएंगे।