उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की शुरुआत की गई है।
विकसित होंगी सुविधाएं
इसके तहत अब हर जिले में दो ग्रामीण पर्यटन गांवों चयनित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन गांवों में पर्यटन विभाग के सहयोग से अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही इनका चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली टास्क फोर्स समिति करेगी। बताया कि इसमें ग्रामीण विकास, आयुष, उद्यान, कृषि, सगंध पौधा केंद्र, पंचायत राज, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन आदि विभागों को शामिल किया जाएगा। यह समितियां अपने जिले के दो ग्रामीण पर्यटन गांवों का चयन कर प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराएगी।