उत्तराखंड: इस अस्पताल में खास व्यवस्था की शुरुआत, अब घर बैठे बार कोड करें स्कैन और काउंटर पर पहुंचते ही मिल जाएगा पर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खास पहल की शुरुआत की गई है।

मरीजों को मिलेगी राहत

जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार से सभी आठ पंजीकरण काउंटरों पर स्कैन एंड शेयर सुविधा अनिवार्य रूप से लागू कर दी है। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस व्यवस्था से मरीज घर बैठे या अस्पताल परिसर में लगे बार कोड को स्कैन कर अपना नंबर लगा सकते हैं और काउंटर पर पहुंचते ही उन्हें पर्चा मिल जाएगा। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया कि इस नई डिजिटल पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक मोबाइल नंबर से आईडी बनाने के बाद परिवार के छह अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जा सकता है। यानी एक बार पंजीकरण करने के बाद आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य का पर्चा आसानी से बनवा सकते हैं।