उत्तराखंड: दूध से भरे एक ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटे को रौंदा, बेटे की मौत, माँ घायल


उत्तराखंड के हरिद्वार से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां दूध से भरे एक ट्रक ने सुबह सवेरे माता के जागरण से स्कूटी सवार मां बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। वही माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें माँ बेटे की पहचान नक्श और पूजा के रूप में हुई है। 

जांच में जुटी पुलिस-

जानकारी के अनुसार हरिद्वार रोड के पास ही माता के जागरण में माँ कल शाम अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर गए हुए थे। जिसके बाद मां बेटे स्कूटी पर सवार होकर सुबह के समय लगभग 5:00 बजे जागरण से अपने घर वापस लौट रहे थे।  तभी माजरा गांव के पास दूध से भरे ट्रक ने मां बेटे को रौंद दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।