उत्तराखंड: ऋषिकेश में दो दिवसीय कीर्तन यात्रा की शुरुआत, अमेरिकी गायक जेफरी कैगेल देंगे प्रस्तुति, कैंसर मरीजों के लिए जुटाएंगे दान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के आध्यात्मिक नगर ऋषिकेश में अमेरिकी मूल के प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा दास पंहुचे है।

दो दिवसीय आयोजन

ऋषिकेश में 25 अक्टूबर से दो दिवसीय कीर्तन यात्रा की शुरुआत हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अमेरिकी मूल के प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा दास भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति देंगे। जो 25 और 26 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में अपनी भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति देंगे। वह अमेरिकी मूल के प्रसिद्ध गायक है। जो हारमोनियम पर पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत की सुर लहरियां सुनाते हैं। अमेरिकी योग के मंत्र गुरु के नाम से विख्यात कृष्णादास का जन्म 31 मई 1947 में न्यूयार्क में हुआ। कृष्णादास का असली नाम जेफरी कैगेल है। वह अगस्त 1970 में भारत आए और इस दौरान उनकी भेंट प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली हुई। वह बाबा की आध्यात्मिक शिक्षाओं से बेहद प्रभावित हुए और करीब तीन वर्ष तक नैनीताल जिले में बाबा नीम करौली के आश्रम में रहे। तब से वह नीम करौली के भक्त बन गए। बाबा की प्रेरणा से ही वह भक्ति संगीत की राह में चल पड़े। कृष्णादास नीम करौली बाबा की तरह हनुमान जी के अनन्य भक्त हैं। वह दुनिया भर में कीर्तन परंपरा को लोकप्रिय बना चुके हैं।

कैंसर मरीजों के लिए दी जाएगी धनराशि

रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा प्रेम हास्पिस उत्तराखंड के कैंसर मरीजों को फ्री इलाज, दवा और देखभाल प्रदान करने वाली संस्था है। यह संस्था ऋषिकेश के पास हरिद्वार रोड पर कार्यरत है। कृष्णा दास का यह आयोजन इसी संस्था के समर्थन में किया जा रहा है। कीर्तन से प्राप्त दान राशि सीधे मरीजों की देखभाल, इलाज और राहत सेवाओं में इस्तेमाल होगी। कृष्णा दास ने इस कीर्तन श्रृंखला से प्राप्त होने वाली पूरी धनराशि संस्था को देने का निर्णय लिया है।