उत्तराखंड: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दो‌ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, इन भाषाओं पर होगी चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दो‌ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है।

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन आज 30-31 अक्टूबर, 2025 को होगा। यह आयोजन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, उत्तराखंड भाषा संस्थान एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड की भाषाओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में उत्तराखंड की प्रमुख भाषाओं कुमाऊंनी एवं गढ़वाली पर तो चर्चा होगी। साथ ही इनकी सीमान्त भाषाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा होगी। साथ ही उत्तराखंड की भाषाओं में राजी, थारू, रं, बुक्सा, नेपाली, रावल्टी, बंगाणी, एवं जौनसारी आदि भाषाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जायेगी।