उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है।
चार धामों में उमड़ रही भीड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बीते शुक्रवार को यहां केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर व भारतीय सेना के लिए तीर्थ पुरोहितों और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने रुद्राभिषेक किया। साथ ही अपने ईष्ट के दर्शन के साथ भारतीय सेना के जयकारे भी लगाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा शुरू होने के 10 दिन के भीतर ही लगभग साढ़े चार लाख तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं। जिसमे सबसे अधिक उत्साह बाबा केदार के दर 1,87,954 तीर्थयात्री माथा टेक चुके हैं।