उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनाया जाएगा। उत्तराखंड के देहरादून में स्थित राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन आमजनता के लिए खोला जाएगा।
होंगी यह खासियतें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 24 जून से आमजनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति 20 जून को सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। यह पार्क राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 2026 में इसे उत्तराखण्ड की जनता को समर्पित किया जाएगा। इसकी आधारशिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को रखेंगी। बताया कि इसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ और जल सुविधाएं जैसी कई विशेषताएं शामिल होंगी।