उत्तराखंड: फर्जी आधार कार्ड पर युवक ने किशोरी के साथ पंजीकृत कराई थी शादी, पुलिस ने पॉस्को एक्ट में किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर मे किशोरी के साथ विवाह रचाने का एक युवक गिरफ्तार हुआ है।

पिता ने दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री यहां दादा दादी के पास रहती है। 26 अप्रैल, 2024 को उसकी पुत्री को ललितपुर हलदुआ निवासी हिमांशु बहला फुसलाकर भगा ले गया और उप निबंधक कार्यालय में उसके साथ विवाह पंजीकृत करा लिया। आरोप है कि हिमांशु ने फर्जी आयु प्रमाण पत्र के आधार पर हाईकोर्ट से सुरक्षा प्राप्त कर ली। किशोरी पक्ष की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने पुलिस को सलग्न प्रमाण पत्रों की जांच करने के आदेश दिए। किशोरी के पिता ने बताया कि शैक्षिक प्रमाण पत्रों में किशोरी की जन्मतिथि 15 अप्रैल, 2009 है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

किया गिरफ्तार

जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।