उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक निर्माणाधीन होटल से लोहे के रिंग चोरी करते हुए एक युवक को पकड़कर होटल स्वामी ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
युवक ने सीढ़ी स्टैंड और लोहे की 10 रिंग की चोरी
मोहल्ला कटोराताल, पदमावती कॉलोनी निवासी दिलप्रीत सेठी पुत्र अमरीक सेठी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केलामोड पर उसका होटल जीएस सेठी निर्माणाधीन है। गुरुवार को वह अपने चालक प्रदीप के साथ वहां पहुंचा तो एक युवक होटल से सीढ़ी स्टैंड और लोहे के दस रिंग चोरी कर ले जा रहा था। जिसे उन्होंने चालक की मदद से पकड़ लिया।
पुलिस ने की चालान की कार्रवाई
पकड़ा गया युवक मोहल्ला कटोराताल निवासी मोहसिन पुत्र यासीन है। पुलिस ने उससे चोरी किए गए रिंग बरामद कर उसका चालान कर दिया है।