उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए आम आदमी पार्टी सोमेश्वर ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

आज आम आदमी पार्टी सोमेश्वर द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए शहिद हुकुम सिंह बोरा स्मारक सोमेश्वर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार देवस्थानम बोर्ड को रद्द करें अन्यथा आम आदमी पार्टी जनांदोलन करने पर मजबूर होगी।

संस्कृति और मान्यता आधारित हितों पर बाहरी लोगों का अधिकार राज्यवासी नहीं करेंगे स्वीकार

आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और पार्टी राज्य के धार्मिक स्थलों में स्थानीय पंडितों के धार्मिक अधिकार और कर्तव्यों को बहाल करने की मांग करती है। उत्तराखण्ड राज्य पौराणिक धार्मिक एवं संस्कृति, आधारित पर्यटन व्यवसाय का राज्य है, जिससे राज्यवासियों को रोजगार मिलता है। राज्य में राज्यवासियों के संस्कृति और मान्यता आधारित हितों पर बाहरी लोगों का अधिकार राज्यवासी स्वीकार नही करेंगे। जिसे लेकर आज आप कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से मांग की गई कि देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जाय,अन्यथा आम आदमी पार्टी जनांदोलन करने पर मजबूर होगी। सांकेतिक प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं में नीलम डांगी, राजेन्द्र राणा, विपिन चन्द्र पंत, शमशेर आर्य, जीवन सिंह रावल आदि लोग उपस्थित रहे।