उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद मैराथन दौड़ में उत्तराखंड के चमोली जिले की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
जीता गोल्ड मेडल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भागीरथी बिष्ट ने 42 किलोमीटर की दौड़ करीब 2 घंटे 51 मिनट में पूरी करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रविवार को भागीरथी बिष्ट ने 2 घंटे 51 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्हें प्राइज मनी के तौर पर तीन लाख रुपये मिले। मैराथन दौड़ में 23 वर्षीय भागीरथी की इस उपलब्धि पर देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भागीरथी ने संघर्ष संसाधनों के आभाव के बीच ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ना शुरू किया और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर रहीं हैं। इससे पहले, भागीरथी ईरान में भी 42 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।