उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविध्यालय के पर्वतीय परिसर, रानीचौरी में कार्यरत डॉ. लक्ष्मी रावत को बधाई दीजिए।
22 से 26 जून तक सुआन सुनन्दा राजभाट विश्वविद्यालय बैंकाक थाईलैंड में आयोजित हुआ सम्मेलन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वतीय परिसर रानीचौरी की सहायक प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी रावत को सम्मानित किया गया है। उन्हे अंतराष्ट्रीय स्तर पर डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्रीन एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों 22 जून को थाईलैंड में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को प्रदान किया गया। वह काफी लंबे समय से अनुसंधान कर रही है।
किया गया सम्मानित
रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ लक्ष्मी को सम्मान प्रो थावत्चाई कामोलथाम निदेशक कैनाबिस हेल्थ साइंस एंड मेडिकल हर्ब्स प्रोग्राम, और प्रो सोमदेत रुंगस्रीसावत डीन एलाइड हेल्थ साइंसेज सुआन सूनन्था राजभाट विश्वविद्यालय बैंकाक थाईलैंड ने प्रदान किया।